भदोही, मई 10 -- सुरियावां, हिन्दुस्तान संवाद। वाराणसी-जंघई रेलखंड के सुरियावां स्टेशन पर यात्री सुविधाओं की कमी है। इससे यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इस स्टेशन से होकर यात्रा करने वाले यात्रियों ने मांग की है कि यहां की व्यवस्था सुधार दी जाए ताकि यात्रियों को सहूलियत हो सके। बता दें कि रेलवे स्टेशन पर प्लेटफार्म पर टीनशेड लगा है, लेकिन बैठने के लिए बेंच ठीक नहीं है। इतना ही नहीं, टीनशेड भी दोनों प्लेटफार्मों पर कम लगाए गए हैं। ऐसे में इन दिनों गर्मी एवं धूप में यात्रियों को परेशानी होती है। प्लेटफार्म नंबर एक पर लगा हैंडपंप गंदा पानी देता है। प्लेटफार्म दो पर वर्षों से हैंडपंप खराब पड़ा है। इसकी सुधि लेने वाला कोई नहीं है। पानी की व्यवस्था नहीं होने से दिक्कत हो रही है। यहां आने वाले यात्री बाहर से पानी लेने को व...