बक्सर, अप्रैल 1 -- बक्सर, हिन्दुस्तान संवाददाता। रेल पुलिस ने यात्रियों का सामान चुराकर भाग रहे दो अपराधियों को गिरफ्तार किया। इनके पास से महिला यात्री का एक पर्स, एक एंड्रॉयड सेल फोन, दो ब्लेड बरामद किया गया। पूछताछ के दौरान दोनों ने अपना नाम-पता मंगल (28) पिता श्यामलाल गांव कुरपिया थाना-खिचहा जिला-ऊधम सिंह नगर उत्तराखंड और रामचंद्र माली (30) पिता राजेंद्र माली निवासी कोईलवर बाबुरबानी वार्ड नं. 14 थाना-कोईलवर जिला भोजपुर बताया। पुलिस के मुताबिक ये दोनों यात्रियों का सामान चुराकर भाग रहे थे। इन्हें स्टेशन के पूर्वी यार्ड के पास पकड़ा गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...