स्टेशन पर मुफ्त मिलेगी सेनेटरी नैपकिन, रेलवे ने लगाई वेंडिंग मशीन
धनबाद, जुलाई 12 -- धनबाद स्टेशन पर महिलाओं और बालिकाओं को मुफ्त में सेनेटरी नैपकिन मिल सकेगी। शनिवार को पूर्व मध्य रेलवे महिला संगठन की अध्यक्ष प्रिया मिश्र ने धनबाद स्टेशन पर सेनेटरी नैपकिन वेंडिंग मशीन का उद्घाटन किया। उन्होंने अपनी संगठन की पदाधिकारियों व सदस्यों के साथ स्टेशन पर निःशुल्क सेनेटरी नैपकिन का वितरण भी किया। प्रिया मिश्र ने बताया कि महिलाओं एवं बालिकाओं के बीच स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाने तथा स्वास्थ्यपूर्ण जीवन को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से यह कदम उठाए गए हैं। उन्होंने महिलाओं से व्यक्तिगत स्वच्छता बनाए रखने, सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण सेनेटरी नैपकिन का उपयोग करने और स्वास्थ्य संबंधी आवश्यक सावधानियों को अपनाने की अपील की। इस मौके पर भारत स्काउट्स एंड गाइड्स की बालिकाओं ने स्वच्छता एवं सामाजिक जागरूकता पर आधारित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.