स्टेशन पर भटक रहे बालक को चाइल्डलाइन को सौंपा
लखनऊ, जुलाई 10 -- लखनऊ। ऐशबाग रेलवे स्टेशन पर भटक रहे एक बालक को रेलवे स्टाफ ने चाइल्डलाइन को सौंप दिया। शुक्रवार की रात को स्टेशन पर चेकिंग स्टाफ टिकटों की जांच कर रहा था। इसी दौरान बालक प्लेटफार्म पर भटकता नजर आया। चेकिंग स्टाफ ने जब उससे अकेले भटकने के बारे में पूछा तो वह कोई जवाब नहीं दे पाया। इस पर स्टाफ ने जीआरपी को सूचना दी। वहां से बालक को चाइल्डलाइन को सौंप दिया गया। रेलवे स्टाफ के अनुसार चाइल्डलाइन बालक के परिवार के बारे में पता लगा रही है ताकि उसे सुरक्षित उसके परिवार तक पहुंचाया जा सके। यह भी पढ़ें- Begusarai News: आरपीएफ ने चलाया ऑपरेशन नन्हें फरिश्ते
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.