लखनऊ, मार्च 15 -- लखनऊ। दृष्टिहीन यात्रियों की सुविधा के लिए लखनऊ जंक्शन के मुख्श प्रवेश द्वार पर ब्रेल लिपि में बना स्टेशन परिसर का नक्शा लगाया गया। डीआरएम गौरव अग्रवाल के निर्देश पर लगे लगाए गए इस नक्शे की विशेषता है कि दृष्टिहीन उंगलियों के पोरों का उपयोग करके अक्षरों और प्रतीकों को महसूस कर सकता है। इस नक्शे में स्टेशन पर उपलब्ध सुविधाओं के बारे में जानकारी दी गई है। जनसंपर्क अधिकारी महेश गुप्ता ने बताया कि जो जानकारी दी गई है उसमें पार्किंग एरिया, आरपीएफ पोस्ट, जीआरपी पोस्ट, स्टेशन निदेशक कार्यालय, कैबवे रोड, पार्सल कार्यालय, चाइल्ड लाइन, प्रथम तल के लिए सीढ़ियां, प्रथम तल पर स्थित यात्री विश्राम स्थल, आईआरसीटीसी रूम एवं डॉरमेट्री, प्रवेश द्वार, दिव्यांग रैंप, पैसेंजर हॉल, पूछताछ केंद्र, टिकट वेंडिंग मशीन, निकास द्वार, आधार केंद्र, ट...