जमशेदपुर, मार्च 13 -- टाटानगर स्टेशन बीएसएफ जवान और आरपीएफ की महिला जवान में विवाद व मारपीट का केस रेल पुलिस ने गुरुवार शाम दर्ज कर लिया। रेल थाना में दोनों पक्ष के बयान पर दर्ज कर पुलिस घटना के कारणों की जांच में जुटी है। जमानती धारा में केस दर्ज होने के कारण दोनों पीआर बॉन्ड पर रिहा भी हो गए, लेकिन समझौता नहीं होने पर दोनों पक्ष को रेलवे अदालत में पेश होना पड़ेगा। बताया जाता है कि बीएसएफ जवान द्वारा लाइन पर उतरकर सामान को एक से दूसरे प्लेटफॉर्म पर रखने से विवाद हुआ था। आरोप है कि आरपीएफ की महिला जवान द्वारा धक्का देने से बीएसएफ जवान की पत्नी के गोद से बच्चा गिर गया था। वहीं, बीएसएफ जवान पर आरपीएफ की महिला जवान को ढकेलने का आरोप है। रेल पुलिस ने घटना के समय का सीसीटीवी फुटेज खंगाला है जबकि, बीएसएफ जवान के मेडिकल रिपोर्ट का इंतजार है।

हि...