गाजीपुर, अगस्त 7 -- दिलदारनगर। सावन माह में बाबा बैद्यनाथ धाम, देवघर जाने वाले कांवरियों की संख्या लगातार बढ़ रही है। दिलदारनगर रेलवे स्टेशन इन दिनों 'बोल बम' और 'हर-हर महादेव' के जयघोष से शिवमय बना हुआ है। प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु विभिन्न ट्रेनों से सुल्तानगंज के लिए रवाना हो रहे हैं, जहां से उत्तरवाहिनी गंगा का जल लेकर पैदल बाबा धाम पहुंचकर भगवान शिव का जलाभिषेक करेंगे। यात्रा से पहले श्रद्धालु स्टेशन परिसर स्थित सायर माता मंदिर में दर्शन-पूजन भी कर रहे हैं। बढ़ती भीड़ को देखते हुए आरपीएफ प्रभारी संजीव कुमार और जीआरपी प्रभारी अश्वनी कुमार पटेल ने जवानों के साथ स्टेशन पर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया तथा यात्रियों से सावधानीपूर्वक ट्रेन में चढ़ने और अनजान लोगों का दिया भोजन न खाने की अपील की। यह भी पढ़ें- दूसरी सोमवारी से पहले...