गौरीगंज, मई 12 -- अमेठी। स्थानीय कस्बे में स्थित बस स्टेशन पर एक बस को धक्का देने का वीडियो वायरल हो रहा है। यह बस आलमबाग डिपो की बताई जा रही है। हिन्दुस्तान वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। बस स्टेशन अमेठी पर लखनऊ, कानपुर व प्रयागराज से बसें आती जाती हैं। लखनऊ से आलमबाग डिपो की चार बसें आती हैं। उनमें से दो बसें दयनीय हालत में हो गई है जो रास्ते में खड़ी हो जाती हैं। मंगलवार को बस ले जाने के लिए चालक ने बस स्टार्ट करने का प्रयास किया तो बस स्टार्ट नहीं हुई। तब चालक परिचालक तथा यात्रियों ने मिलकर बस को धक्का लगाया। तब जाकर बस स्टार्ट हुई। किसी ने इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाल दिया। क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी काशी प्रसाद ने बताया कि आलमबाग डिपो की बस को स्टेशन पर धक्का देकर स्टार्ट कराया गया। उन्होंने बताया कि सम्बंधित परिवहन अधिक...