प्रयागराज, अप्रैल 8 -- प्रयागराज जंक्शन पर एक फौजी का सामान चोरी करने वाले तीन आरोपियों को जीआरपी और आरपीएफ ने चार घंटे के अंदर गिरफ्तार कर लिया। जीआरपी इंस्पेक्टर एके सिंह ने बताया कि मंगलवार देर रात फौजी ट्रेन का इंतजार कर रहा था। इस दौरान उनका सामान चोरी हो गया। जीआरपी ने सीसीटीवी फुटेज से चोरों को ट्रेस कर लिया। दिल्ली निवासी उमर फारूख, मो. असलम और शाहरूख उर्फ राजू को गिरफ्तार कर लिया। इनके पास से फौजी का चोरी हुआ मोबाइल, पर्स, कैटीन स्मार्ट कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस आदि सामान बरामद कर लिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...