स्टेशन पर फोर्ट्रेस चेक अभियान, वसूले 75 हजार
शाहजहांपुर, जुलाई 20 -- रेलवे प्रशासन ने बिना टिकट यात्रा, अनियमित यात्रा और स्टेशन परिसर में गंदगी फैलाने वालों के खिलाफ सोमवार को शाहजहांपुर रेलवे स्टेशन पर विशेष फोर्ट्रेस चेक अभियान चलाया। अभियान के दौरान कुल 116 मामलों में कार्रवाई करते हुए 75 हजार 355 रुपये का जुर्माना वसूला गया। आरपीएफ के संयुक्त दल ने 18 ट्रेनों की सघन जांच की। सीएमआई एसके ठाकुर ने बताया कि इस तरह के विशेष अभियान आगे भी जारी रहेंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.