भागलपुर, सितम्बर 21 -- भागलपुर, कार्यालय संवाददाता। पूर्व रेलवे के अधिकारियों ने सभी रेलवे स्टेशनों पर जल एवं खाद्य सुरक्षा निगरानी अभियान चलाया। इस अभियान के तहत विभिन्न स्थानों पर व्यवस्थित जांच और प्रयोगशाला आधारित परीक्षण किए गए। ताकि रेलवे परिसरों एवं सेवा प्रतिष्ठानों में उपलब्ध पेयजल और खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता एवं सुरक्षा की निगरानी की जा सके। रेलवे के अधिकारियों ने भागलपुर समेत विभिन्न स्थानों से एकत्र किए गए 132 जल नमूनों का जीवाणुविज्ञान संबंधी परीक्षण किया गया। इसके अतिरिक्त, 1,659 अवशिष्ट क्लोरीन परीक्षण किए गए। निगरानी व्यवस्था को और सुदृढ़ करते हुए इस अवधि के दौरान 05 जल नमूनों का रासायनिक विश्लेषण भी किया गया। यह भी पढ़ें- रेलवे में 2,725 पेयजल नमूनों की हुई जांच यह भी पढ़ें- रेलवे स्टेशनों एवं कॉलोनियों में पेयजल की गुण...