मथुरा, अगस्त 17 -- मथुरा जंक्शन पर खानपान स्टॉलों पर यात्रियों से ओवरचार्जिंग हो रही है। सोमवार को जब जोनल रेलवे यूजर कंज्यूमर कमेटी (क्षेत्रीय रेलवे उपयोगकर्ता उपभोक्ता समिति) के सदस्य ने जंक्शन पर इसकी पड़ताल की तो खाने-पीने की दुकान पर एमआरपी से अधिक कीमत पर सामान बेचा जाता मिला। उन्होंने रेलवे से इसकी शिकायत की है। यह भी पढ़ें- दिल्ली के रेलवे स्टेशनों पर चलाया खास अभियान, कुलियों के पास भेजे नकली ग्राहक और फिर.जांच की प्रक्रिया सोमवार को जोनल रेलवे यूजर कंज्यूमर कमेटी के सदस्य योगेंद्र चतुर्वेदी अन्य सदस्यों के साथ मथुरा जंक्शन पहुंचे। जहां उन्होंने प्लेरफार्म नम्बर 3 पर यात्रियों को मिलने वाली सुविधाओं की पड़ताल की। निरीक्षण के दौरान कई फूड स्टॉल पर खाने पीने की वस्तुओं पर ओवरचार्जिंग पाई गई। पानी की एक बोतल का नियत मूल्य 14/15 रुपए...