मुरादाबाद, अगस्त 26 -- रेलवे स्टेशन पर बुधवार को विशेष किलेबंदी टिकट चेकिंग अभियान चलाया। मंडल रेल प्रबंधक विनीता श्रीवास्तव के निर्देश और वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक महेश यादव के निर्देशन में चले अभियान में 237 मामलों से 1,50,735 रुपये का राजस्व अर्जित किया गया। अभियान के दौरान वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक महेश यादव की मौजूदगी में सहायक मंडल वाणिज्य प्रबंधक हरि सिंह मीना, मुख्य टिकट निरीक्षक भावेश शर्मा समेत 24 टिकट चेकिंग स्टाफ और नौ आरपीएफ कर्मियों ने स्टेशन के प्लेटफॉर्मों और 27 ट्रेनों में सघन जांच की। जांच में बिना टिकट यात्रा के 122 मामले पकड़े गए, जिनसे 81,060 रुपये वसूले गए। वहीं अनियमित यात्रा के 93 मामलों में 63,175 रुपये तथा स्टेशन और ट्रेनों में गंदगी फैलाने के 22 मामलों में 6,500 रुपये का राजस्व अर्जित हुआ। रेलवे अधिकारियों न...