जमशेदपुर, अप्रैल 1 -- टाटानगर स्टेशन पर आरपीएफ और बीएसएफ जवानों में मारपीट मामले की जांच जारी है। जीआरपी ने आरपीएफ की महिला सिपाही का बयान दर्ज कर रेलवे कोर्ट में पेश कर दिया, जबकि बीएसएफ जवान को बयान के लिए रेल थाना बुलाया गया है। रेल पुलिस द्वारा घटना का सीसीटीवी फुटेज एकत्रित किया गया है, जिसे साक्ष्य के तौर पर कोर्ट में पेश किया जाएगा। 11 मार्च को टाटानगर स्टेशन पर आरपीएफ की महिला सिपाही द्वारा बीएसएफ जवान को प्लेटफॉर्म पर लाइन पार करने से रोकने पर विवाद हुआ था। इससे आरपीएफ की महिला सिपाही आनंदिता बारिक ने बीएसएफ जवान आलोक रंजन पर अभद्रता और मारपीट का आरोप लगाया है। वहीं, बीएसएफ जवान की पत्नी अर्पणा ने आरपीएफ जवानों पर पति से मारपीट करने एवं धक्का देकर गोद से बच्चे को गिराने समेत कई घंटे बेवजह हिरासत में रखने का आरोप लगाया है। टाटानगर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.