स्टेशन पर चला जागरूकता अभियान, दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
हरदोई, मई 20 -- हरदोई, संवाददाता। रेलवे स्टेशन पर बुधवार को यात्रियों को पर्यावरण संरक्षण और रेलवे की डिजिटल सेवाओं के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से विशेष अभियान आयोजित किया गया। अंतरराष्ट्रीय वेटलिफ्टिंग खिलाड़ी पूनम तिवारी ने स्टेशन परिसर में पहुंचकर यात्रियों को रेलवे के "रेल वन" ऐप के उपयोग और उसके फायदों के बारे में जानकारी दी। पूनम तिवारी ने यात्रियों को बताया कि रेल वन ऐप के माध्यम से रेलवे से जुड़ी कई सुविधाएं आसानी से प्राप्त की जा सकती हैं। उन्होंने ऐप पर मिलने वाले तीन प्रतिशत लाभ और डिजिटल सेवाओं की उपयोगिता को भी विस्तार से समझाया। यात्रियों को ऑनलाइन सुविधाओं का अधिक से अधिक उपयोग करने के लिए प्रेरित किया गया। अभियान का मुख्य उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देना भी रहा। पूनम तिवारी ने यात्रियों से अपील की कि वे सिंगल ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.