झांसी, जुलाई 21 -- झांसी। मंडल रेल प्रबंधक झाँसी अनिरुद्ध कुमार के मार्गदर्शन व वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक अमन वर्मा के निर्देशन में बिना टिकट यात्रियों की रोकथाम के लिए मंगलवार को वीरांगना लक्ष्मीबाई झाँसी रेलवे स्टेशन पर व ट्रेनों में बिना टिकट, अनियमित यात्रा करते हुए, गंदगी फ़ैलाने वाले कुल 47 यात्रियों से 48450 रूपए का रेल राजस्व वसूल किया गयाI जांच अभियान में मुख्य टिकट निरीक्षक जे के वर्मा, आर के राजन, वैभव अगरवाल तथा जीतेन्द्र सिंह द्वारा अहम् योगदान प्रदान किया गया। अमन वर्मा का कहना है कि इस प्रकार के जांच अभियान निरंतर जारी रहेंगे । अतः यात्रियों से अनुरोध है कि वह उचित यात्रा टिकट लेकर एवं निर्धारित सीमा से अधिक सामान को बुक कराकर ही यात्रा करे तथा रेल परिसर में धुम्रपान एवं गंदगी न फैलाए ।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एच...