गाजीपुर, अप्रैल 20 -- दिलदारनगर। रेलवे स्टेशन पर रेल सुरक्षा को लेकर सघन रात्रि गश्त अभियान चलाया गया। इस दौरान आरपीएफ और जीआरपी की संयुक्त टीम ने स्टेशन परिसर, प्लेटफॉर्म, सर्कुलेटिंग एरिया और रेलवे ट्रैक पर जांच की। थाना प्रभारी योगेंद्र सिंह, आरपीएफ प्रभारी गणेश सिंह राणा और जीआरपी चौकी प्रभारी अश्वनी कुमार पटेल ने जवानों के साथ संदिग्ध व्यक्तियों और वस्तुओं की सघन तलाशी ली। इस दौरान यात्रियों को रेल संपत्ति की सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया और सहयोग की अपील की गई। पुलिस ने यात्रियों को अज्ञात लोगों से खाने-पीने की वस्तुएं न लेने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत देने की सलाह दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...