जौनपुर, अगस्त 20 -- जंघई, हिन्दुस्तान संवाद। उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल के एडीआरएम बृजेश कुमार यादव मंगलवार की दोपहर जंघई जंक्शन रेलवे स्टेशन पर औचक निरीक्षण करने पहुंचे। निरीक्षण के दौरान प्लेटफार्म पर गंदगी और अन्य खामियां देखकर उन्होंने संबंधित अधिकारियों को फटकार लगाई। एडीआरएम दोपहर 1:40 बजे सारनाथ एक्सप्रेस से जंघई पहुंचे और 3:40 बजे काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस से लखनऊ के लिए रवाना हुए। इस दौरान उन्होंने करीब दो घंटे तक प्लेटफार्म नंबर 1, 2, 3 और सर्कुलेटिंग एरिया का बारीकी से निरीक्षण किया। प्लेटफार्म नंबर एक पर पानी के बूथ के पास गंदगी देख एडीआरएम ने नाराजगी जताई और संबंधित अधिकारी को तत्काल सफाई कराने के निर्देश दिए। यह भी पढ़ें- रेलवे स्टेशन के विकास कार्यों में लाएं तेजी : डीआरएम प्लेटफार्म पर टूटी टाइल्स देख स्टेशन अधीक्षक से उसे ठीक कर...