हरदोई, दिसम्बर 15 -- हरदोई। रेलवे परिसर में शांति व्यवस्था एवं यात्रियों की सुरक्षा बनाए रखने के उद्देश्य से चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत रेलवे पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो युवकों को गिरफ्तार किया है। रविवार रात थाना रेलवे प्रभारी पंकज कुमार भास्कर के नेतृत्व में पुलिस टीम स्टेशन परिसर में गश्त कर रही थी। इस दौरान प्लेटफार्म संख्या एक पर मंटू की स्टॉल के पास दो युवकों के बीच पुरानी रंजिश को लेकर कहासुनी शुरू हो गई। विवाद बढ़ने पर स्टेशन पर मौजूद यात्रियों में असहजता का माहौल बन गया। पूछताछ में पहले युवक की पहचान अभय कुमार निवासी मोदीपुर थाना बेहटा गोकुल वहीं दूसरे का नाम देव राजवंशी निवासी महोलिया शिवपार थाना कोतवाली देहात बताया गया। जीआरपी प्रभारी पंकज भास्कर ने बताया कि दोनों के बीच पूर्व से चला आ रहा विवाद दोबारा उभरने से शा...