सासाराम, मई 12 -- डेहरी। स्थानीय रेलवे स्टेशन परिसर से पुलिस ने देसी शराब बरामद की है। हालांकि धंधेबाज भागने में सफल रहे। आरपीएफ इंस्पेक्टर रामविलास राम ने बताया कि मंगलवार को आरपीएफ के सहायक उप निरीक्षक उपेंद्र कुमार साथ प्रधान आरक्षी रामचंद्र यादव, आरक्षी अभिमन्यु सिंह रेलवे स्टेशन पर गश्त के दौरान प्लेटफार्म संख्या दो के पूर्वी छोर पर पहुंचे। इस दौरान झोला में कुछ वजनी सामान रखा हुआ दिखाई दिया। जांच करने पर 13.6 लीटर बरामद हुआ। आवश्यक कार्रवाई करते हुए बरामद शराब के मामले को राजकीय रेल थाना डेहरी को सुपुर्द किया गया। यह भी पढ़ें- बियर लेकर ट्रेन पर चढ़ रहे युवक को पकड़ा

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...