भागलपुर, अक्टूबर 3 -- भागलपुर। गांधी जयंती के अवसर पर पीस सेंटर परिधि की ओर से स्टेशन परिसर में शुक्रवार को अंतरराष्ट्रीय अहिंसा दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में गीत और वक्तव्य के माध्यम से गांधी के विचारों पर चर्चा की। पीस सेंटर के समन्वयक राहुल ने कहा कि गांधी की अहिंसक क्रांति ने पूरी दुनिया को प्रभावित किया। निदेशक उदय ने कहा कि गांधी ने अहिंसा को राजनीति, संघर्ष और आंदोलन का माध्यम बनाया। मौके पर प्रो डॉ. सुधांशु शेखर, मो. रिजवा, मो. बाकिर, ललन, सुषमा, जानवी आदि मौजूद थे। यह भी पढ़ें- गांधी-शास्त्री के आदर्शों को आत्मसात करने का लिया संकल्प यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: बरहपुरा में महात्मा गांधी की मनाई जयंती यह भी पढ़ें- Bhabua News: तैलिक साहू सभा भवन में मनाई गई गांधी जी की जयंती

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचट...