मथुरा, जून 20 -- मथुरा। एनसीआरएमयू (उत्तर मध्य रेलवे कर्मचारी यूनियन) मथुरा जंक्शन शाखा द्वारा नवागत स्टेशन डायरेक्टर सुनील शर्मा का शुक्रवार को सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व शाखा सचिव दीपक उपाध्याय ने किया। जंक्शन स्थित स्टेशन डायरेक्टर कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम के दौरान यूनियन पदाधिकारियों ने सुनील शर्मा को दुपट्टा एवं माला पहनाकर स्वागत किया। यूनियन पदाधिकारियों ने स्टेशन डायरेक्टर के सफल कार्यकाल की कामना करते हुए विश्वास व्यक्त किया कि उनके नेतृत्व में मथुरा जंक्शन पर यात्रियों की सुविधाओं और रेल सेवाओं में और सुधार होगा। कार्यक्रम में शिवलाल मीणा, राजेश विश्वकर्मा, बृजेश कुमार, राजेश मीणा, महेश बघेल, लोकेंद्र कुमार, राजवीर सिंह, विष्णु यादव सहित यूनियन के अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे। यह भी पढ़ें- स्टेशन डायर...