बगहा, दिसम्बर 10 -- बेतिया, बेतिया कार्यालय। नगर निगम की टीम द्वारा लगातार तीसरे दिन मंगलवार को अतिक्रमण ड्राइव जारी रहा। नगर के स्टेशन चौक से सुप्रिया रोड़ में अतिक्रमणकारियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। सड़क किनारे व नाला से अतिक्रमण हटाया गया। इस बार नगर निगम प्रशासन द्वारा बीच सड़क से 50 फीट की दूरी तक के अतिक्रमण हटाया गया। इस दौरान कई घर और दुकानों पर अतिक्रमण को लेकर मापी की गई और निशानदेही भी लगाई गई। इस दौरान शहर के कई बड़े प्रतिष्ठानो के खिलाफ कार्रवाई हुई, सड़क की जमीन से अवैध कब्जा को हटा दिया गया। निगम के कर्मचारियों ने जेसीबी से सड़क व नाले को अतिक्रमित कर बनाए गए करीब दो दर्जन दुकानों के कुछ हिस्सा, शेड, पान की गुमटी, ठेला आदि को हटा दिया। अतिक्रमण हटाने के लिए पर्याप्त संख्या में पुलिस जवानों की तैनाती की गई थी। इस दौरान निगम क...