बहराइच, मई 19 -- रुपईडीहा, संवाददाता। नेपालगंज रोड रेलवे स्टेशन पूरी तरह तैयार होने के बावजूद पिछले करीब नौ महीनों से ट्रेन संचालन शुरू होने का इंतजार कर रहा है। आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित स्टेशन भवन चमक रहा है, लेकिन पटरियों पर अब तक यात्री ट्रेनों की आवाजाही शुरू नहीं हो सकी है। इससे क्षेत्र के यात्रियों में निराशा बढ़ती जा रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि स्टेशन बनने से उन्हें बेहतर रेल सुविधा मिलने की उम्मीद थी, लेकिन लंबे समय से संचालन शुरू न होने के कारण उनकी आस अधूरी बनी हुई है। समय और धन दोनों की अतिरिक्त परेशानी उठानी पड़ रही है। नेपालगंज रोड क्षेत्र व्यापारिक और सीमावर्ती दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जाता है। ऐसे में यहां ट्रेन संचालन शुरू होने से हजारों यात्रियों को लाभ मिलेगा。

बहराइच-नेपालगंज रोड आमान परिवर्तन बहराइच-नेपालगं...