बोकारो, अगस्त 7 -- गोमिया रेलवे स्टेशन को मुख्य पथ से जोड़ने के लिए एप्रोच रोड का अविलंब निर्माण की मांग को लेकर धनबाद मंडल रेल यात्री कल्याण संघ के अध्यक्ष सह झारखंड आंदोलनकारी इफ्तेखार महमूद ने धनबाद स्थित मंडल रेल कार्यालय में सीनियर डिविजनल इंजीनियर (कोऑर्डिनेटर) आदित्य प्रकाश से मिल कर सड़क की दुर्दशा की जानकारी दिया और सड़क का वीडियो भी दिखाया। उल्लेखनीय है कि वर्ष 1927 में निर्मित गोमिया रेलवे स्टेशन को मुख्य पथ से जोड़ने के लिए एप्रोच रोड का निर्माण अभी तक नहीं किया गया है। फलस्वरूप स्टेशन आने जाने में यात्रियों की परेशानी सदैव बनी रहती है किंतु वर्षा का पानी सड़क के गड्ढों में जमा हो जाने के कारण बरसात में विशेष परेशानी उठानी पड़ती है। सड़क में जल जमाव एवं बदत्तर हालात के कारण सवारी गाड़ियां स्टेशन से 400 मीटर की दूरी पर ही यात्र...