जमशेदपुर, मार्च 9 -- जमशेदपुर। टाटानगर स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक स्थित जनरल वेटिंग हॉल में बीते रात 60 वर्षीय वृद्धि यात्री की मौत हो गई। रेल कर्मचारियों की सूचना पर जीआरपी ने वेटिंग हॉल से शव को उठा लिया। लेकिन सोमवार को पोस्टमार्टम के लिए एमजीएम कॉलेज भेजा गया है। वहीं, रेल थाना में यूडी के तहत केस दर्ज कर पुलिस मृतक के पहचान में जुटी है। बताया जाता है कि शव के कपड़े से कोई कागज या टिकट नहीं मिलने से रेल पुलिस को पहचान में दिक्कत हो रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...