झांसी, अगस्त 1 -- झांसी। झांसी रेलवे स्टेशन पर दर्द-विदारक घटना हुई। शनिवार दोपहर प्लेटफार्म नंबर एक के फुट ओवरब्रिज पर एक युवक ने फांसी लगाकर जान दे दी। उसका शव जाली से पतले तार के सहारे झूलता मिला तो हड़कंप मच गया। आरपीएफ-जीआरपी ने जांच शुरू की। उसकी जेब से मिले आधार से उसकी पहचान कर परिजनों से संपर्क किया गया। वहीं पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। प्लेटफार्म नंबर एक से फुट ओवर ब्रिज बना है। इसके दोनों तरफ मजबूत लोहे की जाली लगी है। शनिवार दोपहर वहां से एक युवक निकल रहा था। तभी उसने जाली के सहारे एक युवक को मृत अवस्था में टिका देखा। उसके गले में जाली के सहारे पतला तार कसा हुआ था। जिससे वहां हड़कंप मचा गया। आनन-फानन में बड़ी संख्या में लोग एकत्र हो गए। स्टेशन मास्टर ने इसकी सूचना जीआरपी व आरपीएफ को दी। सूचना पर जीआरपी सीओ सलीम, जीआरपी थाना प्रभ...