पलामू, जून 1 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। शहर थाना क्षेत्र के रेलवे स्टेशन के पीछे झोपड़ी एवं खड़े एक ट्रक में सोमवार की शाम में आग लग गई जिससे करीब एक लाख रुपये की संपत्ति का नुकसान हुआ है। सूचना मिलने पर दमकल विभाग और पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। उपस्थित लोगों के अनुसार स्टेशन के पीछे झोपड़ी एवं पास में पार्क सह छत्तीसगढ़ में पंजीकृत ट्रक में अचानक आग लग गई। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। शहर थाना के एएसआई संतोष कुमार पांडेय ने बताया कि पहले झोपड़ी में आग लगी, जिसके बाद उसकी लपटें पास में खड़े ट्रक तक पहुंच गईं आग की चपेट में आने से ट्रक का पिछला हिस्सा और टायर पूरी तरह जल गए, जबकि झोपड़ी में रखा चौकी, बिछावन, बर्तन, ड्रम समेत अन्य घरेलू सामान राख हो गया। ट्रक मालिक सूरज कुमार और संटू कुमार ने बताया कि ट्रक पिछ...