समस्तीपुर, अप्रैल 18 -- समस्तीपुर। दलसिंहसराय रेलवे स्टेशन स्थित प्लेटफॉर्म संख्या 02 के पार्किंग एरिया से शुक्रवार को जीआरपी ने छापेमारी कर 09 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद किया है। इस बाबत जानकारी देते हुये रेल थानाध्यक्ष बीरबल कुमार ने बताया कि पार्किंग एरिया में लावारिस स्थिति में एक पिटठू बैग पड़ा था। संदेह के आधार पर बैग की तलाशी लेने पर उसमें से 18 पीस केन बियर बरामद किया गया। उन्होंने आशंका जतायी कि कारोबारी किसी ट्रेन से उक्त शराब की खेंप लेकर उतरा था लेकिन जीआरपी की सक्रियता को देखते ही कारोबारी बैग छोड़कर भाग निकला। हालांकि जीआरपी शराब कारोबारियों पर नकेल कसने के उद्देश्य से सीसीटीवी फुटेज खंगालने में जुटी है। यह भी पढ़ें- फरक्का एक्सप्रेस ट्रेन से अवैध शराब व बीयर के साथ एक धराया यह भी पढ़ें- फरक्का एक्सप्रेस ट्रेन से अवैध विदेशी शरा...