जमशेदपुर, मार्च 28 -- टाटानगर स्टेशन के जनरल टिकट केंद्र स्थित दिव्यांग, सीनियर सिटीजन और महिलाओं के काउंटर पर रेलवे की ओर से गुरुवार को कुर्सी लगा दी गई। इससे दिव्यांग और सीनियर सिटीजन को काउंटर में टिकट बुकिंग का नंबर आने तक बैठने की सुविधा फिर से मिलने लगी है। बताया जाता है कि चक्रधरपुर मंडल के आदेश पर रेल कर्मचारियों ने विशेष काउंटर के पास कुर्सी रखी है, जिसे डीआरएम निरीक्षण के बाद 10-15 दिन पूर्व हटाया गया था। जानकार बताते हैं कि निरीक्षण के दौरान डीअरएम ने सिर्फ एक काउंटर के पास कुर्सी रखने का कारण पूछा था, लेकिन निरीक्षण में शामिल टाटानगर स्टेशन के अधिकारी या सुपरवाइजर ने दिव्यांग, सीनियर सिटीजन व महिलाओं की सुविधा में कुर्सी रखने की जानकारी नहीं दी। इससे विशेष काउंटर के पास से कुर्सी हटाने का आदेश हो गया।इधर, कुर्सी हटने से परेशान...