स्टेशन की सफाई कर रहीं दो बकरियां
नई दिल्ली, अक्टूबर 26 -- टोक्यो। जापान में टोक्यो के व्यस्त योत्सुया रेलवे स्टेशन के बाहर उगी जंगली घास को साफ करने के लिए दो बकरियों की ड्यूटी लगाई है। एक कर्मचारी के सुझाव पर शुरू की गई इस पहल का मकसद घास साफ करने का पर्यावरण के अनुकूल तरीका अपनाना है। बकरियों को देखने के लिए यात्री, बच्चे और राहगीर रुक रहे हैं। सोशल मीडिया पर भी उनकी तस्वीरें चर्चा में हैं। दोनों बकरियां दिसंबर तक यहां रह सकती हैं। हालांकि, घास पहले साफ होने पर यह पहल जल्दी खत्म हो सकती है। इस पहल से लोगों के चेहरों पर मुस्कान दिख रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.