चाईबासा, अप्रैल 22 -- चाइबासा।राज्य विधिक सेवा प्राधिकार रांची के दिशा निर्देश पर प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष डालसा मौहम्मद शाकिर एवं सचिव रवि चौधरी के मार्गदर्शन में बुधवार को पृथ्वी दिवस के अवसर पर मध्य विद्यालय स्टेशन कॉलोनी में पीएलवी रेणु देवी एवं पीएलवी हेमराज निषाद के द्वारा विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया और पौधारोपण किया गया।पीएलवी रेणु देवी ने बच्चों को जागरूक करते हुए बताया कि पृथ्वी दिवस पहली बार 1970 में मनाया गया था और अब यह दुनिया भर के 190 से अधिक देशों में मनाया जाता है। पृथ्वी दिवस मनाने का उद्देश्य क्या होता है कि पर्यावरण संरक्षण के प्रति लोगों को जागरूक करना और पृथ्वी को प्रदूषण जलवायु परिवर्तन वह अन्य खतरों से बचने के लिए प्रेरित किया गया। यह भी पढ़ें- एन.आर. सरकारी 2 उच्च विद्यालय, सरायकेला-खरसा...