स्टेशन काली मंदिर में 10 दिनों तक भोग-प्रसाद वितरण, डांडिया में झूमीं महिलाएं
कोडरमा, मार्च 27 -- झुमरीतिलैया, निज प्रतिनिधि। शहर के प्रसिद्ध स्टेशन काली मंदिर में चैत्र नवरात्र के अवसर पर श्रद्धा, भक्ति और उत्साह का अद्भुत माहौल देखने को मिल रहा है। मंदिर परिसर में नवरात्र के दसों दिन भोग-प्रसाद वितरण का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल होकर पुण्य लाभ अर्जित कर रहे हैं। नवरात्र के दौरान मंदिर प्रांगण में भव्य डांडिया कार्यक्रम का आयोजन भी आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। पारंपरिक वेशभूषा में सजी महिलाओं ने मां दुर्गा के भजनों पर मनमोहक डांडिया नृत्य प्रस्तुत किया। पूरे परिसर में भक्ति संगीत और उल्लास का वातावरण बना रहा, जिससे श्रद्धालु भावविभोर हो उठे। कार्यक्रम को सफल बनाने में काली मंदिर समिति के पदाधिकारियों, सदस्यों एवं स्थानीय श्रद्धालुओं की महत्वपूर्ण भूमिका रही। समिति ने सभी सहयोगियो...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.