जमशेदपुर, मई 12 -- जमशेदपुर। टाटानगर के आरपीएफ जवानों ने स्टेशन और ट्रेनों में बीते रात औचक जांच अभियान चलाकर 14 लोगों को रेलवे प्रावधान उल्लंघन के आरोप में गिरफ्तार किया है। आरपीएफ के अनुसार गिरफ्तार लोगों में अवैध हॉकर, स्टेशन पर लाइन पार करने, महिला और दिव्यांग कोच में चढ़ने वालों के साथ प्लेटफार्म पर गंदगी फैलाने के आरोपी शामिल हैं। आरपीएफ ने आरोपियों को रेलवे कोर्ट में पेश किया था, जहां से वे सभी जुर्माना देकर रिहा हुए हैं। यह भी पढ़ें- आरपीएफ ने छः को किया गिरफ्तार

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...