लखनऊ, मार्च 12 -- परिवहन निगम के कर्मचारियों और पुलिस प्रशासन की तत्परता से आलमबाग बस टर्मिनल पर महिला यात्री का छूटा पर्स वापस मिल गया। इस मानवीय पहल से न केवल महिला यात्री को बड़ी राहत मिली, बल्कि रोडवेज के प्रति लोगों का विश्वास भी मजबूत हुआ। जानकारी के मुताबिक 11 मार्च बुधवार को यात्री अनीता सैनी उन्नाव से आलमबाग की यात्रा बस नंबर यूपी 78 एलएन 5480 झांसी डिपो से आ रही थी। आलमबाग में बस से उतरने के दौरान उनका पर्स बस में ही छूट गया, जिसमें लगभग 16,000 रुपये नगद और जरूरी दस्तावेज रखे हुए थे। जोकि स्टेशन प्रभारी राजा राम शर्मा की तत्परता से झांसी डिपो के बस कंडक्टर से संपर्क करके पुलिस चौकी बुलाया गया। जहां कंडक्टर ने महिला को पर्स सुरक्षित सौंप दिया। अपना खोया हुआ पर्स वापस पाकर अनीता सैनी ने परिवहन निगम और पुलिस प्रशासन का आभार व्यक्त ...