छपरा, मार्च 9 -- डीआरएम ने बरौनी-कटिहार एवं बरौनी-जमालपुर रेल खंड का किया निरीक्षण यात्री सुविधा एवं सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा सोनपुर। पूर्व मध्य रेल के सोनपुर मंडल के मंडल रेल प्रबंधक अमित सरन ने सोमवार को बरौनी-कटिहार रेल खंड के दनौली फूलबड़िया एवं साहेबपुर कमाल स्टेशनों और बरौनी-जमालपुर रेल खंड के मुंगेर रेल सह सड़क पुल का भी विस्तृत निरीक्षण किया । निरीक्षण के दौरान मंडल रेल प्रबंधक ने स्टेशनों पर उपलब्ध यात्री सुविधाओं, साफ-सफाई व्यवस्था, प्लेटफॉर्म की स्थिति, सर्कुलेटिंग एरिया, प्रतीक्षालय तथा सुरक्षा मानकों का गहनता से अवलोकन किया। उन्होंने यात्रियों को बेहतर एवं सुरक्षित रेल सेवाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। स्टेशनों पर स्वच्छता व्यवस्था को और सुदृढ़ करने, यात्री सुविधाओं को बेह...