झांसी, सितम्बर 23 -- झांसी, संवाददाता। स्वच्छता ही सेवा 2026 के तहत झांसी मंडल के विभिन्न स्टेशनों पर स्वच्छता एवं कचरा प्रबंधन को लेकर जागरूकता अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी, ग्वालियर, चित्रकूट धाम कर्वी, मुरैना, महोबा एवं बांदा सहित विभिन्न स्टेशनों पर यात्रियों और रेलकर्मियों को स्टेशन परिसर में स्वच्छता बनाए रखने तथा कचरे के उचित निस्तारण के प्रति जागरूक किया गया। चार प्रकार के डस्टबिन के उपयोग और उनमें अलग-अलग प्रकार के कचरे को डालने की जानकारी दी गई, ताकि कचरे को निर्धारित स्थान पर डालने की आदत को बढ़ावा दिया जा सके। विभिन्न स्टेशन पर यात्रियों एवं रेलकर्मियों को चार प्रकार के डस्टबिन की उपयोगिता समझाते हुए सही डस्टबिन में सही प्रकार का कचरा डालने के लिए प्रेरित किया गया। यह भी पढ़ें- रेल परिसर में गंदगी...