बरेली, मार्च 1 -- पूर्वोत्तर रेलवे इज्ज्तनगर रेल मंडल अपने चार स्टेशनों पर गंदे पानी को साफ करने के लिए मॉडयूलर सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट लगाएगा। करीब 84 लाख रुपये खर्च किये जाएंगे। उस गंदे पानी को साफ करने बाद फिर से ट्रेनों, प्लेटफार्मों की साफ-सफाई और बागवानी में प्रयोग किया जाएगा। रेल अधिकारियों का कहना है, पर्यावरण संरक्षण की बात हो या फिर जल संरक्षण की। रेलवे लंबे समय से जल एवं पर्यावरण संरक्षा को काम कर रहा है। जहां कोचिंग डिपो और वॉशिंग लाइन हैं। वहां भी सीवरेज ट्रीटमेंट लगे हैं। रेलवे कारखाना में भी प्लांट है। इसी तरह से रेलवे अब बरेली सिटी स्टेशन, काठगोदाम, रुद्रपुर और इज्जतनगर स्टेशन पर भी मॉडयूलर सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट लगाएगा। करीब 84 लाख रुपये का बजट स्वीकृत हुआ है। स्टेशनों और ट्रेनों की साफ-सफाई धुलाई में काफी पानी का प्रयोग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.