उरई, मार्च 1 -- कालपी। होली पर्व में भीड़ बढ़ने और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर रेलवे पुलिस ने सतर्कता तेज कर दी है। रविवार को कालपी स्टेशन से निकलने वाली ट्रेनों व स्टेशनों में कालपी जीआरपी चौकी इंचार्ज संजना सिंह की संयुक्त टीम ने चेकिंग की और संदिग्ध लोगों की तलाशी ली। पुलिस अधीक्षक रेलवे झांसी के निर्देशन के अनुरूप जीआरपी चौकी इंचार्ज संजना सिंह के नेतृत्व में हेड कांस्टेबल सुनील कुमार, मेहरबान सिंह, अशोक कुमार की टीम ने रेलवे पुलिस बल के साथ प्लेटफार्म 01 व 02 में एवं वेटिंग हॉल, बुकिंग हॉल, टिकट घर, सर्कुलेटिंग एरिया में और ट्रेनों में चेकिंग की। स दौरान आने जाने वाले यात्रियों में सुरक्षा का भरोसा दिलाने तथा पुलिस को जनता/यात्रियों के करीब लाने एवं यात्रियों की समस्याओं और अपराधियों की गतिविधियों की सीधी जानकारी प्राप्त करने के लिए यात...