मिर्जापुर, मार्च 26 -- मिर्जापुर, संवाददाता। नगर पालिका अध्यक्ष श्यामसुंदर केशरी ने गुरुवार को नगर के दो वार्डों में महंत शिवाला और स्टेशन वार्ड में सीसी सड़क, रिटेनिंग वाल और नाली, नाली के ढक्कन निर्माण कार्य का पूजन-अर्चन कर लोकार्पण किया। इस अवसर पर उन्होंने ने कहा कि नगरपालिका नगर के चौतरफा विकास के लिए समर्पित है। नगर के महंत शिवाला वार्ड के नैपुरवा बस्ती, स्टेशन वार्ड के लक्ष्मणपुरम कॉलोनी और दीनदयाल कॉलोनी में सीसी सड़क, नाली आदि का नपा की ओर से कराए गए निर्माण कार्य का लोकार्पण किया गया।उन्होंने कहा कि नगर के जिन स्थानों पर जलजमाव वाली स्थिति और क्षतिग्रस्त सड़कें थी, ऐसे कालोनियों में सीसी सड़क का निर्माण कराया जा रहा है। जिन वार्डों में सड़क बनाने का प्रस्ताव आया है वहां पर काम किया जा रहा है। इस दौरान सभासद विजय प्रजापति, भाजपा...