बागपत, मई 31 -- बागपत। भीषण गर्मी और उमस के बीच त्वचा रोग अब गंभीर चुनौती बनते जा रहे हैं। हालात इतने चिंताजनक हैं कि फंगस पर असर करने वाली एंटीफंगल दवाइयां भी अब बेअसर साबित होने लगी हैं। चिकित्सकों का कहना है कि स्टेरॉयड युक्त क्रीमों के अंधाधुंध इस्तेमाल ने फंगस को 'म्यूटेट' कर दिया है, जिससे उसमें दवाओं के प्रति 85.6 प्रतिशत तक प्रतिरोधक क्षमता विकसित हो चुकी है। इसका असर यह है कि मरीज महीनों तक इलाज कराने के बावजूद संक्रमण से पूरी तरह मुक्त नहीं हो पा रहे। गर्मी के इस मौसम में ओपीडी में प्रतिदिन 100 से अधिक त्वचा रोगी पहुंच रहे हैं। विशेषज्ञों के अनुसार 31 से 45 वर्ष आयु वर्ग के लोग सबसे अधिक फंगल संक्रमण की चपेट में हैं। डॉक्टरों का कहना है कि बिना चिकित्सकीय सलाह के मेडिकल स्टोर से मिलने वाली स्टेरॉयड मिश्रित क्रीमों का लगातार उपयो...