मुंगेर, जून 14 -- टेटियाबंबर, एक संवाददाता। गंगटा-हवेली खड़गपुर नेशनल हाईवे 333 पर शनिवार दोपहर बड़ा सड़क हादसा हो गया। नजरी गांव के पास धान से लदा मालवाहक वाहन स्टेयरिंग फेल होने के कारण अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया। हादसे में वाहन पर सवार मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से घायल मजदूर को स्वास्थ्य केंद्र हवेली खड़गपुर ले जाया गया। जख्मी को सिर एवं दाहिने पैर में गंभीर चोट लगी है। घायल मजदूर मुजफ्फरगंज निवासी राहुल कुमार ने बताया कि वे गौरवडीह पैक्स गोदाम से धान लोड कर खड़गपुर स्थित मां अजगैबीनाथ राइस मिल जा रहे थे। नजरी गांव के पास पहुंचते ही अचानक वाहन का स्टेयरिंग फेल हो गया। यह भी पढ़ें- स्टेयरिंग फेल होने से धान लदा वाहन पलटा, एक मजदूर घायल और वाहन सड़क पर ही पलट गया। वहीं गौरवडीह पैक्स के अध्यक्ष मनोरंजन ...