लखनऊ, अगस्त 1 -- अरुण पाण्डेय, काकोरी (लखनऊ), संवाददाता। आगरा एक्सप्रेस-वे पर तेज रफ्तार से जा रही एक कार का स्टेयरिंग अचानक फेल हो गया, जिसके बाद कार एक्सप्रेस-वे पर बाईं ओर लगी फेंसिंग तोड़ते हुए करीब 20 फीट नीचे खंती में जा गिरी। गनीमत रही कि इस हादसे में किसी की जान नहीं गई, हालांकि चालक समेत सात लोग घायल हो गए। यूपीडा की सुरक्षा टीम एंबुलेंस से सभी घायलों को लोकबंधु अस्पताल ले गई, जहां चार यात्रियों को प्राथमिक उपचार देकर छुट्टी दे दी गई, जबकि तीन लोग अभी भर्ती हैं। आगरा निवासी और एक निजी कंपनी में कार्यरत पुनीत ने बताया कि उनका भाई गजेंद्र बाराबंकी में नौकरी करता है। शनिवार को उसकी बेटी का जन्मदिन होने के कारण वह आगरा स्थित अपने गांव आ रहा था। इसके लिए उसने आगरा एक्सप्रेस-वे के जीरो पॉइंट से किराये पर चलने वाली एक कार पकड़ी थी। कार ...