सहारनपुर, फरवरी 27 -- देहात कोतवाली क्षेत्र में मल्हीपुर रोड पर स्टेयरिंग फेल होने की वजह से मजदूरों से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि आठ घायल हुए हैं। राहगीरों ने घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। हालत गंभीर देखते हुए घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है। सभी मजदूर ट्रैक्टर-ट्रॉली से जनपद शामली के कैराना से गांव लाखनौर जा रहे थे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। घटना शुक्रवार दोपहर की है। बताया जाता है कि शामली के कस्बा कैराना में आठ से 10 मजदूर खेतों की तारबंदी का काम कर रहे थे। कैराना में काम खत्म होने पर सभी ट्रैक्टर-ट्रॉली से गांव लाखनौर में कार्य के लिए जा रहे थे। देहात कोतवाली क्षेत्र में मल्हीपुर रोड स्थित श्री महामृत्यंजय मंदिर के पास अचानक स्टेयरिंग...