नई दिल्ली, सितम्बर 26 -- ऑटिज्म और सेरेब्रल पाल्सी से प्रभावित बच्चों के माता-पिता ने स्टेम सेल थेरेपी से जुड़े सुप्रीम कोर्ट के हालिया फैसले के मामले में मौखिक सुनवाई की मांग की है। पैरेंट्स फोरम फॉर स्टेम सेल्स इन ऑटिज्म एंड सेरेब्रल पाल्सी ने शनिवार को आंध्र भवन में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि करीब 5,000 परिवारों की ओर से अदालत में अपनी बात रखने का अवसर दिया जाना चाहिए। फोरम के अनुसार, अदालत ने पहले से स्टेम सेल उपचार ले रहे बच्चों को क्लीनिकल ट्रायल करने वाले संस्थानों में भेजने का निर्देश दिया है। फोरम का कहना है कि इन बच्चों के लिए फिलहाल उपयुक्त क्लीनिकल ट्रायल उपलब्ध होने को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं है। ऐसे में परिवारों को उपचार की निरंतरता की चिंता है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...