स्टेम रेसिंग में अव्वल रहे होनहारों को प्रशस्ति पत्र
उन्नाव, अप्रैल 18 -- बांगरमऊ। जनपद स्तरीय स्टेम रेसिंग प्रतियोगिता में उच्च प्राथमिक विद्यालय तेरवा के बच्चों को विजेता रहने पर शिक्षकों ने प्रशस्ति पत्र देकर उत्साहित किया। बताया कि यह परीक्षा 100 अधिक छात्र संख्या वाले उच्च प्राथमिक विद्यालयों में आयोजित हुई थी। इसके बाद 60 बच्चे उत्तीर्ण हुए थे। दूसरे चरण में ब्लॉक स्तरीय स्टेम रेसिंग प्रतियोगिता में उच्च प्राथमिक विद्यालय तेरवा के आर्यभट्ट समूह के बच्चों ने बाजी मारी थी। तीसरे चरण की जनपद स्तरीय स्टेम रेसिंग प्रतियोगिता में उप्रा विद्यालय तेरवा के आर्यभट्ट समूह के ही बच्चों ने प्रथम स्थान हासिल कर अपने विद्यालय का नाम रोशन किया था। शिक्षक नरेंद्र सिंह, गंगा प्रसाद सहित कई शिक्षक व बच्चे उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.