चम्पावत, फरवरी 18 -- लोहाघाट डायट में जिला स्तरीय स्टेम ओलंपियाड प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें जिले के कक्षा सात के 29 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। बधुवार को डायट सभागार में प्रतियोगिता का शुभारंभ प्रभारी प्राचार्य डा.आशुतोष वर्मा ने किया। प्रतियोगिता में जीआईसी बाराकोट के तेजस अधिकारी प्रथम, राजकीय उच्चतर माध्यमिक स्कूल पाडासोंसेरा के प्रियांशु अधिकारी द्वितीय और राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सल्ली की तनुजा तृतीय स्थान पर रहीं। प्रतियोगिता में अव्वल रहे प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र और पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस मौके पर डॉ. अनिल कुमार मिश्र,कृष्ण सिंह ऐरी, लता आर्या, नवीन उपाध्याय,डॉ.कमल गहतोडी, विनोद गहतोड़ी, वंदना जोशी,मीरा माहरा, रवीश पचौली, नरेश जोशी, प्रकाश जोशी मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.