अलीगढ़, मार्च 11 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। हार्ट अटैक के मरीजों को समय रहते उपचार दिलाने के लिए शुरू किया गया स्टेमी प्रोग्राम जीवन रक्षक साबित हो रहा है। दीनदयाल अस्पताल में जनवरी से संचालित इस व्यवस्था के तहत अब तक 53 हृदय रोगियों को त्वरित उपचार दिया गया, जबकि गंभीर हालत वाले 13 मरीजों को जीवनरक्षक इंजेक्शन देकर तत्काल थ्रोम्बोलाइज कर जेएन मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। हृदय रोगियों को समय पर उपचार उपलब्ध कराने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने अस्पताल स्तर पर त्वरित पहचान और रेफरल की व्यवस्था को मजबूत किया है। दीनदयाल अस्पताल में जनवरी से स्टेमी प्रोग्राम लागू किया गया है, जिसके तहत हार्ट अटैक के लक्षण वाले मरीजों को तुरंत जांच और प्राथमिक उपचार दिया जाता है। सीएमएम डॉ. एमके माथुर ने बताया कि स्टेमी प्रोग्राम के अंतर्गत अब तक 53 ऐसे मरीज अस्पत...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.