स्टेपिंग स्टोन के छात्रों ने बोर्ड परीक्षा में किया उत्कृष्ट प्रदर्शन
गोरखपुर, मई 14 -- गोरखपुर। सीबीएसई कक्षा 12वीं परीक्षा परिणाम में स्टेपिंग स्टोन इंटर कॉलेज के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। विद्यालय की छात्रा रानो अग्रहरि ने 96.25 प्रतिशत अंक प्राप्त कर टॉप किया। संस्कृति चंद्रा ने 95, जीनत इरशाद ने 93, राघव अग्रवाल ने 91.2 और श्रीजी गोयल ने 90 प्रतिशत अंक हासिल किए। संस्था संरक्षक अपीनत गुप्ता, डायरेक्टर जय गुप्ता व राजवंश गुप्ता ने विद्यार्थियों को बधाई दी। प्रधानाचार्य डॉ. प्रीति सिंह ने सफलता का श्रेय विद्यार्थियों की मेहनत, शिक्षकों के मार्गदर्शन और अभिभावकों के सहयोग को दिया। उपप्रधानाचार्य अभिषेक राय ने इसे विद्यालय की बड़ी उपलब्धि बताया। यह भी पढ़ें- एस्कॉट स्कूल का शत-प्रतिशत परिणाम, हर्षिता स्कूल टॉपर
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.