प्रयागराज, अप्रैल 21 -- प्रयागराज। मुख्य संवाददाता कर्मचारी चयन आयोग की स्टेनोग्राफर ग्रेड 'सी' और 'डी' परीक्षा 2025 में पदों की संख्या 261 से बढ़कर 1715 हो गई है। केंद्र सरकार के विभिन्न मंत्रालयों, विभागों और संगठनों में स्टेनोग्राफर भर्ती के लिए एसएससी ने 26 जून तक ऑनलाइन आवेदन मांगे थे। विज्ञापन के समय पदों की संख्या 261 थी। आयोग की ओर से मंगलवार को जारी सूचना में रिक्त पदों की संख्या 1715 हो गई है।इनमें स्टेनोग्राफर ग्रेड सी के 232 और ग्रेड डी के 1483 पद रिक्त हैं। स्टेनोग्राफर ग्रेड सी के 232 पदों में अनारक्षित वर्ग के 119, एससी के 22, एसटी के 14, ओबीसी 50 और ईडब्ल्यूएस के 27 पद हैं। वहीं स्टेनोग्राफर ग्रेड डी के 1483 पदों में अनारक्षित वर्ग के 711, एससी के 190, एसटी के 86, ओबीसी 350 और ईडब्ल्यूएस के 146 पद शामिल हैं।स्टेनोग्राफर ग्...